Wednesday 24 February 2016

आपके सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं

 किसी भरोसेमंद दोस्त या प्रेमीजन से बात करें। मन के गुबार को बाहर निकलने दें, आपके लिए स्थितियां सरल हो जाएंगी। आज घर-परिवार के कई मामलों को सुलझाना होगा। परिवार वालों की अपेक्षाएं सामान्य से कहीं ज्यादा रहेंगी। कामकाज में आप बहुत ही व्यस्त हो सकते हैं। आज किसी को आपकी मदद की जरूरत रहेगी। छोटी-छोटी यात्राओं का योग बनेगा। काम धंधे और निजी मामलों में आप अच्छा और मीठा बोलकर अपने काम करवा ही लेंगे। 

नेगेटिव - मन में दबाव या तनाव हो सकता है। आपके विचारों में उग्रता रहेगी, लेकिन अगर आप अपनी बात पर ज्यादा ही जोर देंगे, तो स्थितियां और खराब हो सकती हैं। पैसों की चिंता आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आज हो सकता है आपके कुछ काम समय पर न हों। आप समय पर न पहुंच पाने दुखी भी होंगे। कमजोरी का अहसास होगा। कार्यस्थल पर जूनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। 
 
लव- लव पार्टनर आपको आर्थिक सहयोग कर सकता है। संबंध मधुर होंगे।

करियर-  व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। लेन-देन गुप्त रखें। कानून के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

हेल्थ- गले की प्रॉब्लम से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।

No comments:

Post a Comment